Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर सरगुजा में सेवा पर्व वन महोत्सव का आयोजन

मंत्री, विधायक, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसएसपी सहित ग्रामीण जनों ने एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण
 

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सरगुजा वन विभाग द्वारा साड़बार वन स्मृति वाटिका में सेवा पर्व वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृहद रुप में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति सदस्य श्री विजय अग्रवाल, निगम पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री दीपक यादव, जनपद सदस्य सरिता मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में सरपंच व ग्रामीणजन शामिल हुए।

वहीं सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं आज गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम में कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। गांव-गांव में शौचालय और पक्के मकान बन रहे हैं, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान विशेष महत्व रखता है। हम सात दिन तक भूखे रह सकते हैं लेकिन ऑक्सीजन के बिना सात मिनट भी नहीं जी सकते, इसलिए वृक्षारोपण जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए अनिवार्य है।

सेवा पर्व कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसएसपी, वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल