Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा – जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

– जनमन पत्रिका का किया गया नि:शुल्क वितरण
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दे रही है। कलेक्टोरेट पहुंचने वाले नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिक अवलोकन कर रहे है।
इस दौरान सेवा पखवाड़ा एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं शासन की योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिला कार्यालय आवश्यक कार्य से पहुंचे भिलाई दुर्ग निवासी श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन संघर्षों को जानने का मौका मिला। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। राजनांदगांव निवासी श्री चित्रकांत वर्मा कलेक्टोरेट कार्यालयीन कार्य से पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को जानने का अच्छा मौका मिला है। राजनांदगांव निवासी सुश्री भूमिका कुर्रे ने कलेक्टोरेट परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। इस दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी को देखा और जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल