Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने डोंगरगढ़ मेले में शामिल होने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग के सेवा पंडालों, यात्री प्रतीक्षालयों, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था का लिया जायजा

राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित नवरात्रि मेला में शामिल होने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग के सेवा पंडालों, यात्री प्रतीक्षालयों, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम अंजोरा, देवादा, सोमनी एवं सुकुलदैहान से अछोली में लगने वाले सेवा पंडाल का जायजा लिया। उन्होंने पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सेवा पंडालों में पेयजल, बिजली, दवाईयां, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने पदयात्री मार्ग में आने वाले ग्रामों के सामुदायिक भवनों में नियमित साफ-सफाई करने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत देवादा एवं सुकुलदैहान में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत देवादा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर आवास को शीघ्र पूर्ण करने कहा। ग्राम भानपुरी में पदयात्री मार्ग पर शेड, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं मेला के लिए की जा रही तैयारी की जानकारी ली। ग्राम मुसराकला में फिकल स्लज निर्माण कार्य, लोक सेवा केन्द्र हेतु भवन निर्माण, महिला प्रशिक्षण हेतु भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं आश्रित ग्राम मुसराखुर्द में आदि शक्ति कुटीर एवं बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया गया। ग्राम कुसमी में आदि शक्ति कुटीर का अवलोकन किया एवं सामुदायिक सोख्ता गड्ढा की साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। ग्राम माड़ीतराई में आदि शक्ति कुटीर, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराने कहा। उन्होंने ग्राम बेलगांव में शक्ति कुटीर एवं यात्री प्रतिक्षालय एवं मेला हेतु की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती भगवती साहू, करारोपण अधिकारी श्री जनक शुक्ला, उप-अभियंता, तकनीकी सहायक, स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड संकुल समन्वयक, ग्राम पंचायतों से सरपंच, सचिव, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?