Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा – दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी

– जनपद पंचायतों में 20 से 28 सितम्बर तक दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए दिव्यांगजन सेवा रथ को कलेक्टोरेट परिसर से रवाना किया गया। दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों के संबंध में 21 तरह के दिव्यांगता के पहचान हेतु 21 बिन्दुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 20 से 28 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायतों में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नवीन आधार कार्ड, आधार कार्ड सुधार, आयुष्मान कार्ड, परिवहन पास, अतिरिक्त राशन हेतु नाम जुड़वाना, दिव्यांगजन पेंशन हेतु नवीन आवेदन, दिव्यांग पेंशन सुधार कार्य, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन आवेदन, सहायक उपकरण आंकलन एवं चिन्हांकन, कृत्रिम अंग आंकलन एवं मापन सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दिव्यांगजन सेवा शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान