Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

– एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के  दिए निर्देश
– रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने कहा
– गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए चिन्हांकित कर लखपति दीदी को करें प्रोत्साहित
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने पॉली हाऊस एवं मल्चिंग पद्धति के माध्यम से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सपोर्ट सिस्टम के लिए नई योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लिए बांस एवं तार लगाने से लागत में कमी आएगी। इस योजना से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने केला व पपीता की फसल, कृषि समृद्धि योजना, राज्य पोषित समेकित योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसलों गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए संभावित लखपति दीदी का चिन्हांकन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मत्स्य संपदा योजना, बंद पड़ी खदानों में केच कल्चर, मछली बिक्री की दुकान के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि रबी फसल में टमाटर, प्याज, गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रेरित करें। ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें, जहां कम पानी में भी खेती हो सकती है। बैठक में उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक उद्यानिकी श्री लाऊत्रे, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री एसके साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?