Ro no D15139/23

बिहान योजना का कमाल छोटी-छोटी बचत से आज लाखों में कमाई कर लखपति दीदी बनी पारसमति

रायपुर, 24 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव जमडीखुर्द की साधारण महिला श्रीमती पारसमति आज आत्मनिर्भरता और सफलता की प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। पारसमति ने वर्ष 2017 में बिहान योजना के तहत गठित जय माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़कर साप्ताहिक 10-10 रुपये बचाना शुरू किया। पहली बार उन्हें 5 हजार रुपये का लोन मिला, जिससे उन्होंने तीन बकरियां खरीदीं। आगे चलकर 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि से उन्होंने गांव में पहली बार डी.जे. साउंड सर्विस शुरू की। इससे ग्रामीणों को दूर कस्बों में जाने की परेशानी खत्म हुई और पारसमति की आजीविका ने रफ्तार पकड़ ली। समूह की सफलता और सरकार की नीतिगत मदद से प्रेरित होकर पारसमति ने बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया और आधुनिक एम्प्लीफायर व साउंड सिस्टम की खरीदी की जिससे सालाना एक लाख रूपए से अधिक की आय अर्जित कर रहीं है।

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे बिहान योजना और स्वसहायता समूह की बदौलत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम जमड़ीखुर्द की पारसमति ने 10 रुपये की मामूली बचत से अपने संघर्ष का सफर शुरू कर आज लखपति दीदी बनने तक का मुकाम हासिल कर चुकी है। पारसमति आज अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। खेती और बकरी पालन से भी उनकी आमदनी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “बिहान योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।” पारसमति की यह उपलब्धि सरकार की नीतियों और महिलाओं के संघर्षशील प्रयासों का सफल परिणाम है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

      रायपुर, 20 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के लिए…

    Read more

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम पीएम आवास योजना ने बदला जीवन, सालों पुराना सपना हुआ साकार

    ​ ​रायपुर, 20 जून 2026 /नक्सलवाद का खूनी दौर अब इतिहास बन रहा है। सुरक्षा बलों के सटीक अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीतियों के परिणामस्वरूप, कभी खौफ का पर्याय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा