Ro no D15139/23

खेल-खेल में सीखने की रोचक गतिविधियों से पढ़ाई बनी सहज

*हर शाला में शिक्षक और हर बच्चे को शिक्षा अंतर्गत गढ़ा जा रहा बच्चों को बेहतर भविष्य*

*युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक शाला यादवपारा में बच्चों को मिले शिक्षक*

रायपुर, 24 सितम्बर 2025/ शिक्षा वह आधार है जिस पर समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रखी जाती है। राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार अनेक प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में युक्तियुक्तकरण ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। जिसका जीवंत उदाहरण प्राथमिक शाला यादवापारा में देखने को मिलता है जहा बच्चों को बेहतर शिक्षा, विषयवार पढ़ाई और व्यक्तिगत ध्यान मिल रहा है। राज्य सरकार ने हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा की नीति के साथ युक्तियुक्तकरण की शुरुआत की। इसी पहल के तहत वर्ष 2025 में यादवपारा विद्यालय में एक सहायक शिक्षिका की पदस्थापना की गई।

*बच्चे अब खेलकूद के साथ कहानियों, पहेलियों और चित्रों से सीख रहे हैं नई बातें*

विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत आने वाला प्राथमिक शाला यादवपारा वर्ष 2022 से प्राथमिक शाला यादवपारा एकल शिक्षकीय संस्था के रूप में संचालित थी। विद्यालय में 1 से 5वीं तक की कक्षाओं को केवल एक शिक्षक ही संभाल रहे थे। इससे बच्चों को विषयवार और स्तर अनुसार पढ़ाई कराने में कठिनाई आती थी। शिक्षण की यह स्थिति न तो बच्चों के लिए अनुकूल थी और न ही शिक्षक के लिए। स्थानीय अभिभावकों ने भी चिंता व्यक्त थी कि बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बच्चे अब खेलकूद के साथ-साथ कहानियों, पहेलियों और चित्रों के जरिए नई बातें सीख रहे हैं।

*युक्तियुक्तकरण से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास*

सहायक शिक्षिका श्रीमती आनंदी पल्हे बताती है कि वे पहले से अब शिक्षा स्तर में सुधार हो रहा है। अब बच्चों को विषयवार पढ़ाई, नियमित गृहकार्य और समूह आधारित गतिविधियों के जरिए शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाया जा रहा है ताकि शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े। उनका कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सीखने की क्षमता बहुत तेज़ होती है, बस उन्हें सही दिशा और नियमित अभ्यास की ज़रूरत होती है। वे कहती हैं कि मेरा लक्ष्य है कि हर बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप स्तर हासिल करे और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद समझे। श्रीमती पल्हे की पदस्थापना के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह है। अब वे नियमित समय पर विद्यालय पहुँचते हैं, गृहकार्य करने लगे हैं। स्थानीय अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं कि पहले एक ही शिक्षक सभी बच्चों को पढ़ाते थे। छोटे बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आता था और बड़े बच्चे भी पीछे रह जाते थे। अब युक्तियुक्तकरण से पढ़ाई आसान और समझने योग्य हो गई है। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए युक्तियुक्तकरण पहल से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। अब बच्चों पर शिक्षक व्यक्तिगत ध्यान, गृहकार्य की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और खेल आधारित रोचक तरीके से शिक्षण की सुविधा मिल रही है। इससे उनका समग्र विकास संभव हो रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!