Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभागायुक्त रायपुर कार्यालय में प्रकराणों का जल्द हो रहा निराकरण, सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

*एक वर्ष के भीतर निपटा दिये 2607 प्रकरण, डिजिटल गवर्नेंस को अपनाकर आवेदनों का किया गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण*

 

*आवेदक को अपने आवेदन की वस्तुस्थिति एक क्लिक पर मिल रही, पारदर्शिता से हो रहा निराकरण, बेहद तेजी से हो रहा समस्याओं का निराकरण*

रायपुर 24 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राजस्व प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जा रहा है। संभागायुक्त कार्यालय रायपुर में एक वर्ष के भीतर 2607 प्रकरणों को निराकृत कर लिया गया है। संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे और अपर आयुक्त ने नियमित रूप से प्रकरणों में कार्रवाई कर इन मामलों को सुलझाया है। यह सब तय समय–सीमा में प्रकरणों के निराकरण की प्रतिबद्धता के साथ ही डिजिटल गवर्नेंस को अपनाने की वजह से संभव हो पाया।

संभागायुक्त कार्यालय में राजस्व के सारे प्रकरण आनलाइन दर्ज किये जाते हैं। इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से आवेदक को दे दी जाती है। नियत तिथि पर सुनवाई होती है। प्रकरण के संबंध में सारी जानकारी आनलाइन आवेदक को मिलती है। यह सब कुछ आनलाइन उपलब्ध होता है। संभागायुक्त श्री कांवरे ने प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के लिए सप्ताह में तीन दिन तय किया है। श्री कांवरे द्वारा सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को एवं अपर आयुक्त में मंगलवार एवं गुरूवार को पेशी नियत कर सुनवाई की जा रही है। दिन तय कर दिये हैं और सभी प्रकरणों के निराकरण के लिए समयसीमा भी निर्धारित की गई है। उनके द्वारा विशेष रूप से पांच वर्ष से अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता देकर निराकरण करने निर्देशित किया है।

निराकृत प्रकरणों का आदेश ऑनलाईन अपलोड किया जा रहा है जिसे केस नम्बर डाल कर अपीलार्थी/उत्तरवारी द्वारा अवलोकन किया जा सकता है। प्रकरणों की स्थिति देखने हेतु राजस्व विभाग के वेबसाईट- https://revenue.cg.nic.in में जाकर प्रकरण खोजे में प्रकरण क्रमांक डालकर प्रकरण की स्थिति देखा जा सकता है तथा आदेश हुए प्रकरणों की आदेश की कापी डाउनलोड की जा सकती है। प्रकरण की पंजीयन के दौरान अपीलार्थी, उत्तरवादी एवं अधीवकतागणों का मोबाईल नंबर ऑनलाईन दर्ज किया जा रहा है जिससे प्रकरण की पंजीयन क्रमांक एवं आगामी देशी तिथियों की जानकारी मेंसेज की माध्यम से उनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर में सूचना मिल जा रही है। प्रकरण में प्रतिदिन की गई कार्यवाही की आर्डरशीट ऑनलाईन अपलोड भी किया जा रहा है। न्यायालय में लंबित 5 वर्ष से अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता देकर प्रति सप्ताह सुनवाई संभागायुक्त द्वारा किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!