Ro no D15139/23

शाला त्यागी बच्चों को कराया गया माध्यमिक शाला पतरापाली में पुनः प्रवेश

*गणवेश और पुस्तक देकर बच्चों को बढाया उत्साह*

रायपुर, 25 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सरकार सख्त है और उसी के तहत अब शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों के स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उनकी शिक्षा सतत जारी रख जा सके। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में आज दो शाला त्यागी बच्चों का पुनः प्रवेश हुआ। यह पहल विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर प्रयास और अभिभावकों को समझाईश का परिणाम है कि शाला त्यागी बच्चे फिर से विद्यालय से जुड़े हैं।”
विद्यालय परिवार ने बच्चों के पुनः प्रवेश पर गणवेश और पुस्तक देकर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इस तरह की पहल से अन्य शाला त्यागी बच्चे भी शिक्षा से पुनः जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत राज्य के सभी आश्रम एवं स्कूलों में 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का शत.प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को भी आसपास के विद्यालयों में पुनः प्रवेश दिलाकर उनकी शिक्षा जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी का परिणाम है कि माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षक योगेश साहू एवं कृष्ण कुमार यादव बच्चों के पालकों से संपर्क करने हेतु गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें दो बच्चे बकरियां चराते हुए मिले। जब शिक्षकों ने उनसे बातचीत की तो ज्ञात हुआ कि बच्चे पिछले वर्ष से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बातचीत के पश्चात शिक्षकों ने बच्चों के पालक ज्ञान सिंह से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट की। शिक्षक योगेश साहू ने अभिभावक को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित किया। पालक ने सकारात्मक पहल करते हुए अगले ही दिन बच्चों को विद्यालय में भेजने का आश्वासन दिया।

शिक्षकों और पालकों के सतत संपर्क और शिक्षा के महत्व से का परिणाम सामने आया जब राम सिंह एवं लक्ष्मण सिंह अपने पिता के साथ विद्यालय पहुँचे और दोनों का औपचारिक शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर पालक ज्ञान सिंह ने कहा, “पारिवारिक कारणों से पिछले वर्ष मैं अपने बच्चों का शाला में प्रवेश नहीं करा पाया। मुझे लगा इस वर्ष अब प्रवेश नहीं हो पाएगा, लेकिन शिक्षकों के सहयोग से मेरे बच्चों को शिक्षा का अवसर मिला।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?