Ro no D15139/23

ग्रामीणों को क्यूआर से मिल रही मनरेगा की जानकारी

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डोंगरगांव विकासखंड में नई डिजिटल पहल की गई है। इसके तहत राजनांदगांव विकासखंड के सभी 76 ग्राम पंचायतों में  7 अक्टूबर 2025 को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को क्यूआर कोड प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई है। इस पहल के तहत अब कोई भी ग्रामीण अपने मोबाइल से पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते है। इनमें पिछले तीन वर्षों के स्वीकृत कार्यों की सूची, व्यय राशि, प्रगतिरत कार्य, जॉब कार्डधारियों की संख्या एवं कुल सृजित मानव दिवस की जानकारी शामिल है। डोंगरगांव विकासखंड की सभी पंचायतों में पंचायत भवन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशन में रोजगार दिवस पर क्यूआर कोड प्रणाली की व्यापक जानकारी ग्रामीणों को प्रदाय करने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 16 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।…

    Read more

    हाईरिस्क वाली 1884 गर्भवती माताओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्य*   राजनांदगांव 16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत