Ro no D15139/23

कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रीय सम्मान “एमवाई भारत एनएसएस पुरस्कार” से हुई सम्मानित’

कोरबा 07 अक्टूबर 2025/

शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा एवं सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा “एमवाई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
विशेष उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिले की किसी स्वयंसेविका को राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। सुश्री लखनी साहू की यह सफलता उनके परिश्रम, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है और साबित किया है कि समर्पण और संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य श्री ए. डी. एन. बाजपेई, कुल सचिव श्री डॉ. तारणीश गौतम तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री डॉ. मनोज सिन्हा ने सुश्री साहू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल