Ro no D15139/23

सफलता की कहानी – खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी

– प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ क्षेत्रों तक देश भर में बदलाव की बयार
– घर में जल जीवन मिशन के तहत नल का कनेक्शन
राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ क्षेत्रों तक देश भर में बदलाव की एक बयार है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर तथा जरूरतमंदों के लिए पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इस योजना से जरूरतमंदों को हौसला और मदद मिल रही है। खुशियों का आशियाना मिलने पर जनसामान्य की जिंदगी बदल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरदराज तक यह योजना सफलता की नई इबारत लिख रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई के श्री केशव साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास बनने से उनकी चिंता दूर हो गई है। नये आवास में 2 कमरा, हाल, रसोईघर है। उन्होंने बताया कि वे पहले कच्चे आवास में रहते थे। छप्पर का घर होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी और दीवारों पर सीलन होती थी। उन्होंने बताया कि परिवार के आय का साधन बहुत सीमित है और 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। रोजी-मजदूरी करते हुए वह अपना जीवन यापन कर रहे हंै।
श्री केशव साहू ने बताया कि दूसरों के पक्के आवास को देखकर मन में हमेशा ख्याल आता था कि अपना भी एक पक्का मकान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अपना पक्का आवास बन जाने से सुकून से यहां रह रहे है। अब पक्का आवास बन जाने से बरसात के दिनों में दिक्कत नहीं होती है और घर में स्वच्छता है। अब छप्पर के मरम्मत की कोई चिंता नहीं है। श्री केशव साहू ने बताया कि उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल का कनेक्शन लगा है तथा स्वच्छ जल मिल रहा है। साथ ही खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत प्रतिमाह 35 किलो चावल प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान