Ro no D15139/23

लापरवाह शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई

राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2025। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शालाओं को प्रतिवर्ष छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार शाला अनुदान राशि प्राप्त होती है। जिसका व्यय शाला प्रमुख द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से किया जाता है। वर्ष 2024-25 में शालाओं का रंगरोगन एक ही स्वरूप में कराया गया है। जिला एवं विकासखंड स्तर पर किसी भी प्रकार की मैन्युअल ट्रेनिंग संचालित नहीं हुई है। अकारण स्कूल से नदारत रहने वाले शिक्षक को वेतन भुगतान नहीं किया गया है, बल्कि अनुपस्थित अवधि के वेतन की कटौती की जा रही है। शराब का सेवन कर स्कूल आने वाले शिक्षकों को नोटिस तथा कड़ी चेतावनी दी गई है। उसके बावजूद शिक्षक द्वारा शराब का सेवन कर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कड़ी अनुशासनात्मक तथा दण्डात्मक कार्रवाई जारी है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत वर्तमान में 1 शिक्षक तथा 1 सहायक शिक्षक, 2 प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री के शिक्षक शामिल है। युक्तियुक्तकरण के पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला घोटिया के सहायक शिक्षक श्री चेतन राम बघेल ने अस्वस्थता के संबंध में 4 माह से मेडिकल प्रस्तुत किया। लघुकृत अवकाश समाप्त होने पर संबंधित सहायक शिक्षक ने अवैतनिक हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। इनको भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा इनका आज पर्यंत वेतन आहरण नहीं हुआ है। कुछ शिक्षकों द्वारा हर्बल दवाई बेचने के संबंध में अब तक कार्यालय को कोई भी सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत