Ro no D15139/23

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक

रायपुर, गुरुवार 9 अक्टूबर 2025। कार्य परिषद की 63वीं बैठक 9 अक्टूबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में माननीय विधायकगण सह सदस्यगण श्री रिकेश सेन, डॉ. संपत अग्रवाल और श्री इंद्र कुमार साहू का स्वागत एवं अभिनंदन शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मनोनित दो सदस्यों श्री आर. कृष्णा दास, श्री प्रभात मिश्र का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्य परिषद की अध्यक्षता श्री महादेव कावरे कुलपति एवं संभागायुक्त रायपुर ने की।

कार्य परिषद में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में सदस्यों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्‌यक्रमों के अधिकाधिक उन्नत करने एवं प्रदेश के प्रतिभावान छात्रों को इसका लाभ पहुंचाने की कार्य योजना पर बल दिया। प्रशासनिक एवं छात्रहित से जुड़ी हुई प्रशासनिक व्यस्थाओं के त्वरित संचालन एवं डिजीटल तकनीक से जोड़ने लैपटाप एवं कम्प्युटर सिस्टम क्रय की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में संसाधनों की पूर्ति के लिए स्वेच्छानुदान, सांसद निधि, विधायक निधि सहित शासन के विविध मदों से राशि आंबटित कराने जनप्रतिनिधियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पुनर्गणना एवं
चुनौती मूल्यांकन के लिए शुल्क एवं प्रक्रिया निर्धारण उपसमिति के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया जिसके अनुसार पुनर्गणना हेतु ₹50/- और चुनौती मूल्यांकन हेतु  ₹1000/- का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय के षष्ठम् दीक्षांत समारोह का आयोजन माह जनवरी 2026 में कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय में कार्यरत  गैरशैक्षणिक कर्मचारियों के समयमान वेतनमान को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं साइबर पत्रकारिता के नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया एवं इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। मीडिया शिक्षा एवं अन्य प्रोग्राम्स में प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों के शत प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख मीडिया समूहों, कार्पोरेट एवं उद्योग समूहों से एमओयू किए जाने एवं छात्रों की रोजगारपरकता को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रूसा परियोजना के तहत विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन आडिटोरियम का स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने एवं आवश्यक फर्नीशिंग, आडियो- विजुवल, एकास्टिक कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत करते निर्देशित किया।
कार्य परिषद में छत्तीसगढ़ शासन के सचिवों का प्रतिधिनित्व वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों  डॉ. राज लक्ष्मी सेलेट ओएसडी उच्च शिक्षा, श्री उत्कल कुमार शर्मा ओएसडी वित्त एवं श्री बालमुकुद तंबोली, जनसंपर्क विभाग ने किया। बैठक के समापन सत्र में कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शन सह धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के प्रथम दिवस प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल