
जगदलपुर, 13 अक्टूबर 2025/ शासन द्वारा राज्य के सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों का ई-केवायसी 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उपरोक्त के संदर्भ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों के ई-केवायसी पूर्ण करने हेतु पूर्व में निर्देश जारी किये गए थे। वर्तमान में जिले में राशनकार्डों में पंजीकृत 820586 सदस्यों में से 667894 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हुआ है तथा 152692 सदस्यों का ई-केवायसी किया जाना शेष है। खाद्य नियंत्रक द्वारा राशनकार्डों में दर्ज ऐसे सदस्य जिनके द्वारा अभी तक उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर केवायसी नहीं कराया गया है उन्हें 25 अक्टूबर 2025 के पूर्व अपने उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से ई-केवायसी पूर्ण करवाने की अपील की गई है।







