Ro no D15139/23

जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वॉलिटियर की प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2025 /राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के  श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला एवं तालुका स्तर के अंतर्गत कार्यरत अधिकार मित्रों की विगत दिवस 13 अक्टूबर को जिला न्यायालय जशपुर के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत आमजनों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के ध्येय वाक्य न्याय सबके लिए तथा नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता व सलाह उपलब्ध कराये जाने तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किए जाने के प्रयोजनार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा मर्यादा एवं कानून के दायरे में रहकर आमजनों एवं जनसमुदाय के मध्य विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के हितों की रक्षा करने एवं अन्य कानूनी सेवाएं प्रदाय किये जाने के संबंध में अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिंटियर्स) को सहभागिता से कार्य करते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता व सलाह हेतु सहभागिता से कार्य करते हुये अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) श्री जनार्दन खरे द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पैरालीगल वॉलिण्टियर का अर्थ अर्द्ध न्यायी स्वयंसेवक है। समाज के कमजोर वर्गों एवं दूरस्थ अंचलों तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करने हेतु नालसा द्वारा कानूनी प्रचार-प्रसार हेतु स्वैच्छिक रूप से इच्छुक व्यक्तियों को पैरालीगल वालंटियर के रूप में कार्य करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी जशपुर श्री क्रांति कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पैरालीगल वालंटियर को जमानत प्रकरणों, पीडित क्षतिपूर्ति प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस तामिली एवं आर्थिक प्रतिवेदन को प्राथमिकता से समय पर तामिल कर तामिली सूचना प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला तथा तालुका स्तर में कार्यरत 22 पैरालीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा के संबंध में सेतु निर्माण विभाग ने दिया स्पष्टीकरण

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/  नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा, 10 कि.मी. घूमकर जाना पड़ रहा के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है…

    Read more

    01 जून से अब तक जिले में 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज, सर्वाधिक मनोरा में

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ जिले में 01 जून से अब तक 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 5931.10 मिमी रही…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस