Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत उपरवाह कार्यालय का किया निरीक्षण

– ग्राम पंचायत सरपंच से चर्चा कर विकास कार्यों की ली जानकारी

– ग्राम पंचायत में सही तरीके से पंजी संधारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

– हितग्राहियों से चर्चा कर आवास शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत उपरवाह कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच से चर्चा कर गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत में संधारित पंजीयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सही तरीके से पंजी संधारण करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांव में पूर्ण, निमार्णाधीन एवं स्वीकृत आवासों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने एवं अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम उपरवाह के करेलापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करने कहा। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पुनीता साहू, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत