Ro no D15139/23

हर घर नल, हर घर जल’ से बदला ग्रामीण जीवन

*सफलता की कहानी

*सेम्हराडीह में जल जीवन मिशन बना खुशहाली का आधार*

रायपुर, 11 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन, ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम साबित हो रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेम्हराडीह में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो रही है।

जल जीवन मिशन के तहत गांव में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है। ग्राम सेम्हराडीह की हितग्राही श्रीमती कोयल साहू बताती हैं कि योजना के पहले उन्हें रोजाना पीने और उपयोग के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कभी बोरिंग से पानी लाना पड़ता, तो कभी कपड़े धोने या स्नान के लिए नहर तक जाना पड़ता था। कई बार गंदे स्रोतों से पानी उपयोग करने के कारण परिवार के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता था।

अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही नल जल कनेक्शन उपलब्ध होने से श्रीमती साहू का जीवन पूरी तरह बदल गया है। वे कहती हैं कि पहले हर दिन पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल लगने से हमें बहुत राहत मिली है। कपड़े धोने, नहाने और पशुओं को पानी देने के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस योजना ने न केवल ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या को आसान बनाया है, बल्कि महिलाओं के श्रम, समय और स्वास्थ्य की भी रक्षा की है। जल जीवन मिशन के कारण अब महिलाएं अन्य उपयोगी कार्यों में अधिक समय दे पा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान