Ro no D15139/23

धमतरी जिले में वित्तीय समावेशन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति

*प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 5.17 लाख खाते संचालित*

धमतरी,12 नवंबर 2025/– प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के अंतर्गत धमतरी जिले में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है। नवीनतम बैंकवार आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 5,17,367 जनधन खाते संचालित हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 2,49,410 तथा शहरी क्षेत्र के 2,82,719 खाते शामिल हैं। इनमें से 2,34,496 पुरुष एवं 2,82,719 महिला खाता धारक हैं, जो योजना के तहत महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी को दर्शाता है।
जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी संख्या में खाते संचालित कर वित्तीय समावेशन में अहम योगदान दिया है।
केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से 3.85 लाख से अधिक खाते संचालित हैं| इसके अतिरिक्त, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक तथा अन्य निजी बैंकों के माध्यम से भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिनके माध्यम से लगभग 18,960 खाते संचालित हैं|
ध्यान देने योग्य है कि जिले में कुल 24,589 खाते शून्य शेष (Zero Balance) श्रेणी में हैं, जो सक्रिय उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय साक्षरता अभियानों की आवश्यकता को इंगित करता है।
जिला प्रशासन एवं लीड बैंक की संयुक्त पहल से वित्तीय साक्षरता शिविरों, जनजागरूकता अभियानों और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से सफल हो रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनधन खातों से लाभार्थियों को सरकार की सभी वित्तीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….