Ro no D15139/23

धान उपार्जन कार्य हेतु वैकल्पिक व्यवस्था –13 नवम्बर को प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण

धमतरी, 12 नवम्बर 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आगामी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग, मंत्रालय (मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर) के पत्र क्रमांक विपणन/2025/GEN-10576, दिनांक 11.11.2025 के अनुसार धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से संपादित किया जाता है।

वर्तमान में समिति कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत समिति कर्मचारियों के स्थान पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को अस्थायी रूप से समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपकर धान उपार्जन का कार्य संपादित कराया जाएगा।
इस संबंध में उपार्जन केंद्रवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्त प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण दिनांक 13 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.00 बजे, लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में आयोजित किया गया है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें, ताकि आगामी धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके।

  • Related Posts

    पोषण वाटिका से बदली बच्चों की सेहत की तस्वीर कंडेल आंगनबाड़ी केंद्र की पहल बनी कुपोषण से लड़ाई का सफल मॉडल

      धमतरी, 18 जून 2026/कुपोषण के खिलाफ चल रही मुहिम में धमतरी जिले के ग्राम कंडेल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

      धमतरी, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग