Ro no D15139/23

गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय

गौधाम संचालन को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

धमतरी, 12 नवम्बर 2025/ – जिले में गौधाम संचालन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय (अशासकीय) अध्यक्ष, सदस्यगण एवं गौधाम संचालन में रुचि रखने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं/गौशालाओं की उपस्थिति में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धमतरी में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला स्तरीय समिति सदस्य श्री रंजीत साहू ने की। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना का उद्देश्य घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं को आश्रय प्रदान करना, जन-जन में गौसेवा के प्रति प्रेरणा जगाना तथा गौ- उत्पादों के माध्यम से रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री डी.ए.के. मरकाम ने गौधाम योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग नियम 2005 के अंतर्गत जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधामों की स्थापना की जाएगी, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। प्रथम चरण में प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास स्थित ग्रामों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इनका प्रमुख उद्देश्य निराश्रित, घुमंतू एवं जप्त पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

पशुधन विकास विभाग के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. टी.आर. वर्मा ने पशुओं की नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित करने, उन्नत नस्ल के सांडों के उपयोग तथा हरा चारा उत्पादन जैसे पीसे नेपियर, लूसने एवं बरसीम की खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी श्री धरम सिंह ने जिले के अंतर्गत चयनित 17 गौठानों में गौधाम संचालन की स्थिति एवं प्रगति की जानकारी साझा की। बैठक में डॉ. भूपेन्द्र कुमार, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ ने सभी उपस्थित सदस्यों, गौसेवकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल