Ro no D15139/23

वनांचल क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु नगरी में उद्यमी कार्यशाला का आयोजन

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत नगरी में विगत दिवस विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम ने की।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना रहा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, पशु सखी, कृषक एवं पशुपालक शामिल रहे। उद्यमिता के प्रति उत्साहजनक रुचि देखते हुए PMEGP योजना के तहत 5 आवेदकों तथा PMFME योजना के तहत 7 आवेदकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया गया। साथ ही पशुपालन एवं बकरीपालन प्रशिक्षण हेतु 20 प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज कराया।
अपने उद्बोधन में डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम ने कहा कि नगरी विकासखण्ड में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता से स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर, प्रबंधक श्री जगमोहन एक्का, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी एवं आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने योजनाओं के प्रति रुचि व्यक्त करते हुए शासन की पहल की सराहना की और भविष्य में स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल