Ro no D15139/23

“दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम के चतुर्थ कड़ी का हुआ प्रसारण

*ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के प्रेरणादायक संवाद को सुना पूरे राज्य में हजारों महिलाओं ने*

*नमो ड्रोन दीदी, कृषि सखी एवं पशु सखी की सफलता की कहानियाँ बनी प्रेरणा स्रोत*

*रायपुर, 13 नवम्बर 2025/* पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के तहत “दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम के चतुर्थ कड़ी का प्रसारण गुरुवार को किया गया। जिसे राज्य की हजारों स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन पर केंद्रित रहा। इस कड़ी में नमो ड्रोन दीदी, कृषि सखी एवं पशु सखी योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं की प्रेरक सफलता की कहानियों को साझा किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य ग्रामीण अंचलों की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और राज्य में चल रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है।
आज के कार्यक्रम में बताया गया कि कैसे छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएँ नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कृषि कार्यों में क्रांति ला रही हैं, वहीं कृषि सखी और पशु सखी के रूप में महिलाएँ किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं।
‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण महिलाएँ न केवल नई जानकारियाँ प्राप्त कर रही हैं, बल्कि स्वयं के जीवन में परिवर्तन लाने की दिशा में कदम भी बढ़ा रही हैं। “दीदी के गोठ” कार्यक्रम से प्रदेशभर की लाखों महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यम के क्षेत्र में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम को न केवल प्रेरणादायक बल्कि जानकारीवर्धक भी बताया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण नियमित रूप से हर माह के द्वितीय गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से हिंदी एवं छत्तीगढ़ी में आकाशवाणी के समस्त केन्द्रों से किया जाता है तथा बस्तरिया आकाशवाणी जगदलपुर से एवं सरगुजिया आकाशवाणी अंबिकापुर से दोपहर 2:30 बजे से प्रसारण किया जाता है, ताकि राज्य की ग्रामीण महिलाओं तक सरकार की योजनाओं एवं सफलता की कहानियों की जानकारी पहुँच सके और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनें।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासनर- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह

      रायपुर, ​17 अगस्त 2026/सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल और चिंतामुक्त करने का एक ऐतिहासिक अध्याय…

    Read more

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

      वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान