Ro no D15139/23

स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संगठन के फाउंडर अनीता लुनिया व अध्यक्ष सोनाली लुनिया के सानिध्य में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संगठन के फाउंडर अनीता लुनिया व अध्यक्ष सोनाली लुनिया के सानिध्य में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संगठन की फाउंडर अनीता लोनिया एवं अध्यक्ष सोनाली लूनिया के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में एक विशेष जागरूकता एवं संस्कार आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन निरंतर समाज की सेवा और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत है, जिसे इस कार्यक्रम के माध्यम से और भी प्रभावशाली रूप मिला।

इस अवसर पर समर्पण सखी जैन महिला मंडल द्वारा बच्चों को जीवन में उपयोगी एवं मार्गदर्शक सीखें दी गईं। कार्यक्रम में व्यर्थ पानी न बहाने, अहिंसा अपनाने, शाकाहार का महत्व, माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन, सदैव सत्य बोलने, झूठ व चोरी से दूर रहने, तथा जीवों की रक्षा करने जैसे अनेक ज्ञानवर्धक तत्वों पर चर्चा की गई और बच्चों को उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस आयोजन में समर्पण महिला मंडल की प्रमुख सदस्याओं—अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़, सचिव डॉ. प्रणिता सेठिया, सखी मंडल अध्यक्ष मंजू टाटिया, सचिव सरिता लुंकड़, कोषाध्यक्ष अंजू डागा, तथा मदन देवी बरमठ, राज बरमठ, सुषमा गोलछा, जया टाटिया, निर्मला सुराना, आशा बरलोटा, गंगा बरलोटा, छाया बरलोटा, ज्योति बैद, पलक बरमठ, अनुजा बरमठ सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

साथ ही डॉ॰ मोहिन्द्र सिंह ठाकुर, पूनम बरमट, पद्मा बरमट, पुष्पा बरमट जे स़ ठाकुर पार्षद आनंद अग्रवाल और हर्षवर्धन लुनिया ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

बच्चों ने केक काटकर चिल्ड्रन्स डे को हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर उन्हें स्टेशनरी किट, कॉपियाँ, खमण, केक, मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट, चिप्स, सेब, संतरा आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें बच्चों ने नई सीखों को समझते हुए उत्साहपूर्वक बाल दिवस का आनंद उठाया।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान