Ro no D15139/23

धान खरीदी तिहार, किसान द्वारिका प्रसाद के चेहरे पर आई मुस्कान-3100 रुपये धान का मूल्य बढ़ा तो खेती बना लाभ का व्यवसाय

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के निर्देशन में 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार का शुभारंभ हो चुका है। सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन वितरण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, बायोमेट्रिक और ऑनलाइन भुगतान जैसी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से संचालित हो रही हैं।

समर्थन मूल्य बढ़ा तो खेती बना लाभ का व्यवसाय
उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डांड़गांव में सोमवार को धान बेचने पहुंचे, गुमगा गांव के कृषक द्वारिका प्रसाद यादव ने खरीदी व्यवस्था से अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि इस साल उनका कुल 306 क्विंटल धान का रकबा जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि पहला टोकन 50 क्विंटल का मिला है, आज मैं वही बेचने आया हूं। धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्था अच्छी है। धान की तुलाई ठीक हो रही है, कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3,100 प्रति क्विंटल का दाम मिलने से किसानों को बहुत लाभ मिला है।

सौर सुजला योजना से निर्बाध मिल रहा खेतों को पानी
कृषक श्री यादव ने बताया कि सरकार की सौर सुजला योजना के तहत उन्हें तीन साल पहले सोलर पैनल मिला था,जिससे सिंचाई की समस्या काफी कम हो गई है। उन्होंने बताते कि सोलर पैनल से पंप चल जाता है।सिंचाई के लिए पानी की अब कोई दिक्कत नहीं होती।

समिति के माध्यम से खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था
कृषक    यादव ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र से खाद्य बीज मिल जाता है, साथ ही केसीसी लोन से खरीफ-रबी दोनों फसलों के समय कृषि कार्य हेतु राशि भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। जिससे खेती करने में आसानी होती है।

कृषक    द्वारिका प्रसाद यादव ने शासन की योजनाओं को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि हम सब किसान शासन की योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। शासन किसानों की हर जरूरत को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया ।

शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने सभी 54 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों कि सुविधाओं के लिए पर्याप्त बारदाना, टोकन सिस्टम में पारदर्शिता, तुलाई में इलेक्ट्रॉनिक मशीन, नमी मापक यंत्र जैसी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीदी सीजन में किसी भी किसान को कतार, बारदाना या भुगतान जैसी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार