Ro no D15139/23

एआई कवर आर्ट ने मचाया हड़कंप, न्यूजीलैंड बुक अवॉर्ड से दो बड़े लेखकों की किताबें हुईं बाहर

न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित ओखम बुक अवॉर्ड्स ने इस वर्ष एक ऐसा फैसला लिया जिसने साहित्यिक दुनिया में हंगामा मचा दिया है। देश के दो प्रमुख लेखकों स्टेफनी जॉनसन और एलिजाबेथ स्मिदर, को पुरस्कार की रेस से बाहर कर दिया गया क्योंकि उनकी किताबों की कवर डिजाइन में एआई-जेनेरेटेड इमेजरी शामिल पाई गई।

यह घटना उस समय सामने आई जब न्यूजीलैंड बुक अवॉर्ड्स ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाले अवॉर्ड की कमेटी ने अगस्त 2025 में अपने नियम अपडेट किए और साफ कर दिया था कि किताब के कवर पर किसी भी तरह की एआई-जनित सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी। नई पॉलिसी लागू होने के बाद यह पहला मामला था जिसने साहित्य और तकनीक के रिश्ते पर गंभीर चर्चा को हवा दे दी।

स्टेफनी जॉनसन की किताब ‘ऑब्लिगेट कार्निवोर’ के कवर पर एक बिल्ली की तस्वीर है जिसके दांत असामान्य रूप से मानवीय दिखते हैं। जॉनसन का कहना है कि उन्हें लगा यह महज फोटो एडिटिंग का मामला है, लेकिन बाद में पता चला कि डिजाइनर ने एआई टूल का उपयोग किया था। जॉनसन के अनुसार, उन्हें पुस्तक के कवर में इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। उन्होंने नाराजगी जताई कि लोग अब यह गलतफहमी पाल सकते हैं कि उनकी पूरी किताब एआई से बनाई गई है, जबकि वास्तविकता में समस्या सिर्फ एक डिजाइन तक सीमित है। जॉनसन ने ये बातें आरएनजी से कहीं।

उधर, एलिजाबेथ स्मिदर की किताब ‘एंजिल ट्रेन’ का कवर डिजाइन भी इसी कारण विवाद में फंस गया। स्मिदर ने ‘न्यूजरूम’ मीडिया आउटलेट से बताया कि उनकी डिजाइनर टीम ने घंटों मेहनत करके कलाकृति तैयार की थी, जो फ्रांसीसी-रूसी कलाकार मार्क शागल के रंग-संयोजन और शैली से प्रेरित थी। लेकिन अवॉर्ड्स कमेटी ने जब बताया कि इमेज जनरेशन में एआई की आंशिक भूमिका थी, तो किताब को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया गया। स्मिदर ने कहा कि यह निर्णय कलाकारों और लेखकों की मेहनत को कमतर दिखाता है, खासकर तब जब उन्हें इस तकनीकी उपयोग की जानकारी तक नहीं थी।

अवॉर्ड्स ट्रस्ट की अध्यक्ष निकोला लेगाट ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि नियमों को कड़ा बनाना जरूरी था ताकि साहित्य और कला में मानव रचनात्मकता तथा कॉपीराइट की रक्षा की जा सके। उनका तर्क है कि एआई का अनियंत्रित इस्तेमाल न केवल रचनात्मक श्रम का अवमूल्यन करता है बल्कि कला की मौलिकता पर भी सवाल खड़े करता है। इसलिए, प्रतियोगिता को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाना ही एकमात्र विकल्प था।

यह पूरा प्रकरण एक व्यापक बहस को जन्म दे रहा है—क्या एआई सिर्फ एक उपकरण है, या यह मानव कला के मूल मूल्य को चुनौती दे रहा है? एआई एक आधुनिक साधन है जिसका इस्तेमाल फोटो एडिटिंग, रंग सुधार और प्रयोगात्मक कला में अब आम हो चुका है।

  • Related Posts

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    शिक्षा विभाग में 6,812 पदों पर भर्ती से युवाओं को मिलेगा रोजगार, व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी : शताब्दी पाण्डे

        ​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने राज्य के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षक पदों पर शुरू हुई…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान