Ro no D15139/23

40 वर्षीय नरेंद्र प्रजापति ने बेचा 63.30 क्विंटल धान

*डिजिटल टोकन व्यवस्था से किसानों को मिल रहा भरोसा और सुविधा*

रायपुर 20 नवम्बर 2025/ कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज सहकारी समिति पटना में ग्राम चंपाझर के 40 वर्षीय किसान नरेश प्रजापति ने 70 वर्षीय पिता धरमजीत प्रजापति नाम से टोकन काटकर अपना धान उपार्जन केंद्र में विक्रय किया। धरमजीत प्रजापति के नाम से 1.43 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है।

किसान नरेश ने ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया, जिससे उन्हें बिना किसी कठिनाई के उपार्जन केंद्र में प्रवेश मिला। उन्होंने ने 49.20 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं की आगामी फसल, दैनिक उपयोग के सामान और खेती-किसानी के कामों में करेंगे। धान खरीदी प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के प्रयोग ने किसानों के अनुभव को और भी सरल बनाया है। अब खरीदी प्रक्रिया ज्यादा तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय हो गई है, जिससे किसानों का उत्साह बढ़ रहा है।

सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक मूल्य पर धान खरीद रही है। यह किसान समुदाय के लिए बड़ा संबल है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….