Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से शिवरतन का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

शासन कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का भी मिला लाभ

   जिले के विकासखण्ड उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेया निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के शिवरतन को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिल गया है। शिवरतन को वर्ष 2023-24 में पक्का मकान निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई थी।  पहले कच्चे मकान में परिवार सहित निवास करने वाले शिवरतन बताते हैं कि घर की जर्जर स्थिति के कारण बरसात, सर्दी, गर्मी सभी मौसम में रहना अत्यंत कठिन था। बरसात में टपकती हुई छत और कीड़े-मकोडों का डर बना रहता था। वहीं कच्चे घर में ठण्ड और गर्मी में भी बहुत समस्या होती थी।  मेहनत- मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले शिवरतन आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बनवा सकते थे। योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने अपने सपनों का पक्का मकान निर्माण कर लिया है और वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में निवास कर रहें हैं। उन्हें मनरेगा योजना अन्तर्गत 95 मानव दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। शिवरतन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर उनके लिए एक सपना था, जो प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पूरा हो गया। इसके लिए मैं शासन को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने यह भी बताया की प्रधानमंत्री आवास के साथ उन्हें स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय, स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष्मान कार्ड की सुविधा  प्राप्त हुई है। साथ ही क्रेडा विभाग से बिजली हेतु सोलर पैनल की सुविधा, जल जीवन मिशन से पेयजल की सुविधा मिली है तथा राशन कार्ड की सुविधा मिलने से प्रतिमाह राशन प्राप्त हो रहा है। शिवरतन शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इन सभी महत्वकांक्षी योजनाओं के फलस्वरूप आज मैं निश्चिंत होकर सम्मानजनक जीवन यापन कर रहा हूं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने