Ro no D15139/23

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकता है. वहीं, केंद्र सरकार इस सत्र में 14 विधायक पेश कर सकती है.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों के सदस्यों ने कई मुद्दों पर हंगामा किया. इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. बैठक की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुछ दिवंगत पूर्व सांसदों के निधन की जानकारी दी और सदन ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने महिला क्रिकेट विश्वकप और महिला कबड्डी विश्वकप में भारत की जीत पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी. जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने का निर्देश दिया गया, कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए खड़े हो गए और कुछ सदस्य आसन के समीप पहुंच गए.

विपक्ष बिहार के नतीजों से परेशान : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने लोकतंत्र को जिया है और यह बात बार-बार साबित हुई है. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव ने भी यह दिखा है. विपक्ष बिहार के नतीजों से परेशान, वह पराजय की निराशा से बाहर निकले. उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र केवल एक परंपरा नहीं है, यह भारत को विकास के पथ पर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरेगा. बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति का गवाह है. विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और सदन में नारे नहीं, चर्चा होनी चाहिए.

इससे पहले कांग्रेस के लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव सूचना दी है. उन्होंने सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे SIR अभ्यास को तुरंत निलंबित करने की मांग की है. कांग्रेस सांसद माणिकम टैगोर ने भी इस मामले को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव सूचना दी है.

विपक्षी दलों ने रणनीति पर चर्चा की

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा की. यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कमरे में हुई. इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा नेता रामगोपाल यादव, द्रमुक नेता टी. आर. बालू सहित कई अन्य नेता मौजूद थे.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स