Ro no D15139/23

मंत्री श्री यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत सोमवार 01 दिसम्बर को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 14879 किसानों से 78,707.80 मे. टन धान खरीदी की गई है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री   गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के बिरेझर स्थित उपार्जन केन्द्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी में पारदर्शिता लायी गई है। तुंहर टोकन की ऑनलाईन की व्यवस्था से किसानों को लाईन लगाना नहीं पड़ रहा है। राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। किसानों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था, पेयजल एवं विश्राम व्यवस्था, टोकन प्रणाली जैसे सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार किसान अपनी धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे हैं। मंत्री   यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हित में और भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समिति प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!