Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना:

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़कर लोगों के जीवन स्तर में लाया जा रहा सुधार’
बंदकोना में मुख्य मार्ग से बस्ती के मध्य 1.23 करोड़ के लागत से बनाई गई सड़क
बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

   मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में दूरदराज़, आदिवासी अथवा पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, बुनियादी अधोसंरचना का विकास करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उदेदश्य से उन जिलों और क्षेत्रों को चिन्हांकन कर जहाँ सड़क, संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् लोगों के लिए बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है।
विशेष रूप से उन ग्रामीण और आदिवासी पिछड़े इलाकों में जहाँ विकास और संपर्क की कमी है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत राज्य शासन और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित बंदकोना में मुख्य मार्ग से बस्ती के मध्य 1.7 किमी सड़क बनाई गई है जिसकी लागत 1.23 करोड़ है। गाँव की जनसंख्या 115 है। इस सड़क से बस्ती अब समाज की मुख्य धारा से जुड़ गई है। बाजार, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी, सोसाइटी, ग्राम पंचायत आदि सुविधाएँ अब आसान से पहुँच पा रहे है। एम्बुलेंस व मालवाहक वाहन अब बस्ती तक पहुँच रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ अब हितग्राहियों तक शीघ्र पहुँच रही हैं। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं गाँव में पहुंच रही हैं। योजना के तहत् बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिए है।
विदित हो कि प्रधानमंत्री जन‑मन योजना के तहत सड़क और अन्य आधारभूत ढांचा, निर्माण का प्रावधान है। विशेष रूप से उन ग्रामीण ,आदिवासी  पिछड़े इलाकों में जहाँ विकास व संपर्क की कमी है। इस योजना में उन जिलों व क्षेत्रों को चुना जाता है जहाँ सड़क, संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। योजना के तहत शामिल किया गया है, और उन इलाकों में पक्के घर, पानी, सड़क आदि सुविधाओं के निर्माण का प्रावधान हुआ है। इन सड़कों का उद्देश्य उन दूरदराज़, आदिवासी अथवा पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना है। ताकि लोग आसानी से बाज़ार, स्कूल, अस्पताल, प्रशासन आदि तक पहुँच सकें। योजना का लक्ष्य बुनियादी अधोसंरचना सड़क, पुल, संपर्क सुधार कर सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट