Ro no D15139/23

सांसद बघेल बीएसपी मैनेजमेंट से बात करने के बजाए केंद्र सरकार से नीतियां बदलवाएं:शर्मा

सांसद ने अगर दिल्ली में ठोस पहल नहीं की तो
टाउनशिप के प्रभावित लोग उतरेंगे सड़क पर

 

भिलाई। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय महासचिव आरपी शर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के हाल के कुछ फैसलों के मद्देनजर सांसद विजय बघेल पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।

श्री शर्मा ने जारी बयान में कहा है कि सांसद विजय बघेल सीधे तौर पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं और जिस तरह भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन मनमाने ढंग से सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मियों को परेशान कर रहा है, उस पर श्री बघेल को सीधे केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि हाल में रिटेंशन धारियों के लिए बढ़ाए गए किराए और तृतीय पक्ष अवंटियों की किराए में की गई मनमानी वृद्धि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का एक तरफा और दमन पूर्ण लिया गया निर्णय है। जिस पर संसद को सख्ती से कदम उठाना चाहिए और केंद्र सरकार से बात कर इस पर आम लोगों को राहत दिलानी चाहिए लेकिन सांसद विजय बघेल सिर्फ बीएसपी प्रबंधन से बात कर खानापूर्ति कर रहे हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने हाल में जिस तरीके से नए दिशा निर्देश जारी किए हैं और किराए में बेतहाशा वृद्धि की है उसे बीएसपी के नियमित कर्मियों ठेका श्रमिकों को लीजधारियों, रिटेंशनधारियों, थर्ड पार्टी आवंटियों, दुकानदारों, टाउनशिप के निवासियों और श्रमिक बस्ती में निवासरत लोगों के बीच गंभीर चिंता और भय का वातावरण है लेकिन सांसद बघेल सिर्फ खानापूर्ति करते हुए बीएसपी मैनेजमेंट से चर्चा कर रहे हैं जबकि यह मामला सीधे तौर पर केंद्र सरकार और इस्पात मंत्रालय के अधीन है और सांसद बघेल स्वयं भी केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं।
ऐसे में उन्हें तत्काल दिल्ली जाकर ठोस पहल करनी चाहिए जिससे एक सक्रिय और जुझारू जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी पहचान बनी रहे। श्री शर्मा ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन मनमाने ढंग से बीएसपी के स्कूल, अस्पताल और मैत्री बाग जैसी परिसंपत्तियों को बेचने पर उतारू है। इस पर संसद को अंकुश लगाना चाहिए। एक सार्वजनिक उपक्रम का काम जनहित में कार्य करना है ना कि वर्षों से बनाई हुई संपत्ति को कौड़ियों के मोल बेचने का काम करना चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि संसद बघेल जन भावनाओं को समझते हुए बीएसपी के हालिया फैसलों के विरुद्ध केंद्र सरकार और विशेष कर इस्पात मंत्रालय से निर्णायक चर्चा करेंगे। जिसका लाभ सभी बिहार वासियों को मिलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि सांसद विजय बघेल अगर इस पर जल्द दिल्ली तक पहल नहीं करेंगे तो इस्पात नगरी वासी एकजुट होकर अपने जनप्रतिनिधि के विरुद्ध भी सड़क पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने संसद से जल्द दिल्ली जाकर निर्णायक बातचीत करने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार