Ro no D15139/23

कृषि मित्र मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में कृषि को सतत, समृद्ध एवं लाभकारी बनाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कृषि मित्रों के लिए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस मौके पर जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर बिहान योजना अंतर्गत सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) के रूप में कार्यरत कृषि मित्रों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संवहनीय कृषि पद्धतियों पर विशेष फोकस करते हुए जैविक तरीकों से कीट नियंत्रण, बीज उपचार, उद्यानिकी गतिविधियाँ, मृदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आजीविका)   अनुराग मिश्रा ने कृषि मित्रों को कृषि उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में उनके दायित्वों, अवसरों एवं आय सृजन की संभावनाओं पर व्यवहारिक एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नवाचार, स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग तथा समूह आधारित मॉडल के माध्यम से किसानों तक आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।

  • Related Posts

    हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    रायपुर , 27 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केपारा…

    Read more

    शहादत को नमन : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

      शहीद की माताजी से की आत्मीय भेंट, अंत्योदय कार्ड जारी करने के दिए निर्देश रायपुर , 27 जून 2026/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे