Ro no D15139/23

विकास को नई गति देने बजट प्रस्तावों पर कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा

धान खरीदी के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें  सरकार के बजट वर्ष 2026-27 में सम्मिलित किए जाने वाले प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिला कार्यालय प्रमुखों से विभागीय प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रस्ताव की एक-एक प्रति अपने-अपने विभाग प्रमुखों, वित्त विभाग को भेजने कहा। कलेक्टर   मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वन विभाग से संबंधित प्रकरण में अगर कोई समस्या हो तो वह उपस्थित वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं और प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं।
वनमण्डलाधिकारी   जाधव ने कहा कि निर्माण या विकास संबंधी कार्य वनमण्डल क्षेत्र अंतर्गत है तो उनका उचित समाधान किया जाएगा। स्वयं अधिकारी मेरे पास प्रकरण लेकर निराकरण करा सकते हैं। उनका पूरा सहयोग रहेगा।
कलेक्टर  अबिनाश ने लोक निर्माण विभाग से नवीन सड़कों, पुलों, संस्थागत भवनों एवं अन्य आवश्यक भवनों से संबंधित मांगों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY) अंतर्गत नवीन सड़कों तथा संधारण कार्यों की समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग से माइनर टैंक, नहर लाइनिंग एवं नवीन सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत अति जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर नवीन विद्यालय भवन निर्माण एवं नवीन शैक्षणिक सेटअप से संबंधित प्रस्तावों पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य अधोसंरचना  सुदृढ़ीकरण, नगरीय निकायों द्वारा नगर क्षेत्रों में विशिष्ट अधोसंरचना परियोजनाएं, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभागीय प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत खेल अधोसंरचना विकास तथा मुख्यमंत्री क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग (CSEB) एवं क्रेडा (CREDA) से विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना से संबंधित बजट मांगों पर विचार विमर्श हुआ।
उच्च शिक्षा विभाग से PM-USHA  योजना अंतर्गत प्रस्ताव, आदिवासी विकास विभाग से छात्रावासों के उन्नयन एवं युक्तियुक्तकरण से संबंधित अधोसंरचना मांगों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की लंबित एवं नवीन घोषणाओं के क्रियान्वयन, आरईएस के अंतर्गत कंडेल लाइब्रेरी एवं महतारी सदन से संबंधित कार्यों के लिए बजट प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अति महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों को ठोस तथ्यों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ वित्त शाखा कलेक्ट्रेट में समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि बजट में उनका समुचित समावेशन किए जाने का अनुरोध किया जा सकें। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्ताव ऐसे हों, जिनसे जिले के सर्वांगीण विकास के साथ आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिले।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी एवं उठाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्रों में नियमित फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। विभागीय  अधिकारियों ने बताया कि 15 नवम्बर 2025 से अब तक 45,356 किसानों से कुल 21,23,518 (2,12,351.8 मीट्रिक टन) क्विंटल धान खरीदी की गई है। इसके साथ ही आज के धान खरीदी हेतु 3044 किसानों के 13867.31 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया है।
बैठक की शुरुआत में अपर कलेक्टर   पवन प्रेमी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बायोमेट्रिक उपस्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समय पर कार्यालय आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने कहा।

  • Related Posts

    धमतरी के पर्यटन स्थलों को मिलेगा नया मंच, रील/फोटोग्राफी प्रतियोगिता 17 से 24 अप्रैल तक

      धमतरी 17 अप्रैल 2025/- धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता…

    Read more

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान