Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री की हुई सकुशल वापसी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री सकुशल वापस आ गए है। तीर्थयात्रियों को 26 दिसम्बर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना किया गया था। जिसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से 113, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 कुल 780 तीर्थयात्री एवं उनके 20 अनुरक्षक शामिल थे। वापस आने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और रौनक थी। उन्होंने बताया कि यात्रा मंगलमय रही और कोई तकलीफ नहीं हुई। समाज कल्याण एवं पर्यटन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा, आवास हेतु होटल व्यवस्था, नाश्ता, भोजन व्यवस्था के साथ ही कंबल, टोपी, छाता सभी तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराए गए थे। यात्रियों ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर जैसे तीर्थ स्थल एवं दर्शनीय स्थल की यात्रा रोचक एवं यादगार रही। सर्दी के मौसम के दृष्टिगत यात्रियों के लिए गर्म कम्बल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    सरचार्ज माफी और आसान किस्तों की सुविधा ने सरिता बाई को बिजली बिल भुगतान में दी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से उपभोक्ताओं को मिल रहा है लाभ

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ भारी बिजली बिल के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 राहत…

    Read more

    चोंगरीबहार सुशासन शिविर में 4 बच्चों का अन्नप्राशन और 8 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई करवाया गया

      जशपुरनगर 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विगत…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम