Ro no D15139/23

अल्पकालीन कृषि ऋणों की प्रविष्टि धान खरीदी मॉड्यूल में शत-प्रतिशत की जाए: केदार नाथ गुप्ता

रायपुर, 09 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में आज नया रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 2058 पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। खरीफ एवं रबी फसलों के लिए निर्धारित 9 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 7 हजार 261 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 80.68 प्रतिशत है।

श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि वितरित कृषि ऋणों की चालू एवं कालातीत राशियों की प्रविष्टि पंजीयक मॉड्यूल तथा धान उपार्जन मॉड्यूल में तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि लिंकिंग के माध्यम से ऋण वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा सके। अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री गुप्ता ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि कालातीत ऋणी किसानों की सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही जिला सहकारी बैंकों के सीईओ को भी निर्देशित किया कि सहकारी संस्थाओं की अधिक निधियों का विनियोजन केवल सहकारी बैंकों में ही किया जाए, जिससे राज्य की सहकारिता प्रणाली आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बने। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. कांडे, महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

      *छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट* *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा…

    Read more

    मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

      बस्तर के किसान ने दो माह में अर्जित किए 30 हजार रूपए, मत्स्यपालन से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता शासकीय योजनाओं से मिली सहायता और नई पहचान, अब व्यवसाय विस्तार…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस