Ro no D15139/23

नगर पालिका कवर्धा की अनूठी पहल ‘‘मेरे सपनों का कवर्धा‘‘ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

*स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की कल्पना-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा नगरवासियों एवं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “मेरे सपनों का कवर्धा” निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अंतिम तिथि 18 जनवरी 2026 रखी गई है। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। पहली श्रेणी आम नागरिकों के लिए तथा दूसरी श्रेणी कक्षा 10वीं से ऊपर के स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को निबंध में कवर्धा नगर के विकास, स्वच्छता, हरियाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सुरक्षा, यातायात, संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता एवं नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। निबंध की कुल शब्द सीमा लगभग 30-35 शब्द की भूमिका, 80-90 शब्द का मुख्य भाग, एवं 25-30 शब्दों का निष्कर्ष होना चाहिए। इस तरह कुल 150 शब्दों की सीमा तय की गई है।

*उत्कृष्ट प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार*
निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹3100, द्वितीय पुरस्कार ₹2100 एवं तृतीय पुरस्कार ₹1100 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त टॉप-20 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

*23 जनवरी को होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से, पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं को शहर के भविष्य के प्रति सोचने एवं सकारात्मक सुझाव देने का अवसर देना है। उन्होंने कवर्धा के नागरिकों एवं 10वीं से लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेरे सपनों का कवर्धा अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

*नगर के सपनों को अपने शब्दों में ढालने का अवसर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आयोजित यह निबंध लेखन प्रतियोगिता केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को लेकर सामूहिक चिंतन की अनूठी पहल है। आमतौर पर विकास योजनाएँ प्रशासनिक स्तर पर तय होती हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता के माध्यम से नगर के नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को सीधे अपनी सोच, सुझाव और सपनों को व्यक्त करने का अवसर दिया जा रहा है “मेरे सपनों का कवर्धा” विषय के जरिए प्रतिभागी नगर के विकास, स्वच्छता, हरियाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सुरक्षा, यातायात, संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता एवं नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इससे न केवल नागरिकों की अपेक्षाएँ सामने आएंगी, बल्कि प्रशासन को भी जमीनी स्तर से उपयोगी सुझाव प्राप्त होंगे, जो भविष्य की योजनाओं में मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं