Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों, नोडल प्राध्यापकों की बैठक सम्पन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सर्व शासकीय- अशासकीय महाविद्यालय एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों,सहायक संचालक।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा नोडल प्राध्यापक (स्वीप) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री विनय अग्रवाल ने  बताया कि ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष हो जाएगी एवं जिनका नाम आज दिनांक तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु पात्र हैं। प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नोडल प्राध्यापक के निर्देशन में ऐसे छात्र जिनका नाम आज दिनांक तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनकी सूची बनाकर वांछित दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाइन  Voters.eci.gov.in/ECINET मोबाइल एप के माध्यम से एवं ऑफलाइन बीएलओ के द्वारा 06 फार्म भराकर जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (स्वीप शाखा) में जमा करना होगा। आवेदनों का निराकरण उनके जन्मतिथि के आधार पर संबंधित तिमाही में कर लिया जाएगा।  बैठक में आवश्यक दस्तावेज के रूप में आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से आयु एवं पता का प्रमाण-पत्र, माता/पिता/दादा/दादी का ईपिक नम्बर, आवेदक का फोटो एवं स्वयं अथवा माता/पिता/दादा/दादी का 2003 SIR की जानकारी अपलोड संबंधित जानकारी दी गई।जिला निर्वाचन के सहायक प्रोग्रामर   अभिषेक मिश्रा ने बताया कि  Voters.eci.gov.in/ECINET मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर कर, विस्तृत रूप से जानकारी देनी होगी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 में मतदाता सूची डाउनलोड एवं मतदाता सूची में नाम खोजने के सम्बन्ध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्री योगेश मिश्रा, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य एवं समस्त नोडल प्राध्यापक (स्वीप) उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लगातार वर्षा से महानदी परियोजना के जलाशयों में बढ़ा जलभराव

      गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांध में जलस्तर में बढ़ोतरी, सिंचाई और पेयजल के लिए राहत धमतरी, 10 जुलाई 2028। महानदी परियोजना (एम.आर.पी. कॉम्प्लेक्स) अंतर्गत गंगरेल (रविशंकर सागर), मुरूमसिल्ली,…

    Read more

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध