Ro no D15139/23

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/  का लोकार्पण किया।

चिप्स द्वारा विकसित की गई आधुनिक वेबसाइट

नई वेबसाइट को चिप्स (CHiPS)  द्वारा तैयार की गई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।

न्यायिक संस्थानों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म

इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।

आम नागरिकों के लिए विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचनाएँ एवं नियम अपलोड किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की सभी विधि संबंधी वेबसाइट एवं पोर्टल्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

विभागीय जानकारी एवं ऑनलाइन सेवाएँ

नई वेबसाइट के माध्यम से विभाग की संगठनात्मक संरचना, शासकीय अधिवक्ताओं की जानकारी, नोटरी, विभागीय सेटअप, विभागीय बजट, एम्प्लॉई कॉर्नर सहित ई-कोर्ट एवं कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त की जा सकती हैं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, अतिरिक्त सचिव श्री  दीपक देशलहरे, अतिरिक्त सचिव श्री भूपेंद्र वासनीकर, उपसचिव श्री राहुल कुमार, अवर सचिव श्री दिलीप सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    *अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने ध्वजारोहण कर दी राष्ट्रध्वज को सलामी, पर्यटन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान देश-दुनिया तक पहुंचाने का दोहराया संकल्प*   रायपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!