Ro no D15139/23

जगदलपुर में 27 फरवरी को परिचालकों के लिए आयोजित होगा विशेष प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जगदलपुर द्वारा निजी वाहनों और स्कूली बसों के परिचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी को आड़ावाल स्थित आरटीओ कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य परिचालक लाइसेंस जारी करने से पूर्व आवेदकों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिचालकों को प्राथमिक चिकित्सा और बस यात्रियों की सुरक्षा व देख-रेख के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी के पहल पर मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए जा सकेंगे। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर आगे परिचालक लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। विभाग ने इस शिविर की महत्ता को देखते हुए बस एसोसिएशन के अध्यक्षों, समस्त बस मालिकों और स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी महिला एवं पुरुष परिचालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिविर में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने साथ अनिवार्य रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। विभाग का मानना है कि इस प्रशिक्षण से न केवल परिचालकों को कानूनी मान्यता प्राप्त लाइसेंस मिल सकेगा, बल्कि सड़क यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में वे यात्रियों को त्वरित प्राथमिक सहायता प्रदान करने में सक्षम होंगे।

क्रमांक
  • Related Posts

    इधर उधर की,,,,,,,,भारत योगी

    एक बार फिर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का भूचाल आ गया है। छत्तीसगढ़ी गाने लोगो के जुबान में आ गए है भगवान करे फिल्में नहीं तो गाने ही चल पड़े कलाकारों के…

    Read more

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक, योजनाओं का मिला लाभ

    वृहद पंजीकरण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, सुशासन की झलकी जनकल्याणकारी योजनाओं से सशक्त हो रहा अंतिम व्यक्ति : सांसद रूप कुमारी चौधरी हितग्राहियों को पीएम आवास…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा