Ro no D15139/23

रोहन कश्यप ने अपनी मेहनत के बूते बनाया खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार कृषक उन्नति योजनांतर्गत अंतर की राशि एकमुश्त देने के लिए राज्य सरकार का जताया आभार

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत बाबू सेमरा निवासी युवा किसान रोहन कश्यप ने हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत एवं लगन के बूते पैतृक खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार बनाकर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुके हैं। अभी हाल ही में उनके गांव पर मुलाकात के दौरान रोहन ने राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय की अंतर की राशि एकमुश्त देने के निर्णय को किसानों के लिए सार्थक पहल निरूपित करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। रोहन ने बताया कि होली त्योहार के पहले किसानों को उनकी उपज की एकमुश्त राशि प्राप्त होने से होली की खुशी दुगुनी हो जाएगी।

रोहन बताते हैं कि माताजी कमला कश्यप के नाम से 8 एकड़ पैतृक कृषि भूमि पर खरीफ सीजन में धान की उन्नत खेती करते हैं, साथ ही रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की अच्छी पैदावार से आय संवृद्धि को बल मिला है। उन्होंने बताया कि पहले केवल खरीफ में धान की फसल लेते थे, लेकिन जब से खेत में नलकूप स्थापित करवाए हैं तो रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की पैदावार से अतिरिक्त आय हो रही है। इसी के फलस्वरूप बैंक ऋण की सहायता से खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर खरीदे हैं जो अब खेती-किसानी कार्य के लिए मददगार साबित हो रही है। रोहन ने बताया कि इस साल 133 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए हैं, जिसकी राशि तुरंत बैंक खाते में अंतरित की गई और अब राज्य सरकार धान विक्रय की अंतर की राशि होली त्योहार के पहले दे रही है जो सरकार की किसान हितैषी सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल है। उन्होंने कहा कि 8 सदस्यीय परिवार में दो बड़े भाइयों के साथ वे खेती किसानी को आधुनिक तकनीक से करने पर ज्यादा ध्यान रख रहे हैं और वर्तमान में उर्वरक के साथ ही गोबर खाद का संतुलित रूप से उपयोग कर रहे हैं। वहीं साग-सब्जी की पैदावार हेतु आगामी वर्ष से पानी का समुचित दोहन करने के लिए ड्रिप सिंचाई को अपनाने का विचार किया है।

  • Related Posts

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

      स्थानीय संसाधनों से सजी अनूठी राखियां, महतारी वंदन योजना से दीदियों के हुनर को मिल रहा नया विस्तार कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने बढ़ाया बहनों का उत्साह कोरबा 18 सितंबर…

    Read more

    जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला आज

      कोरबा 18 अगस्त 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -लाईफ इंश्योरेंश ऑफ इंडिया अंबिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल