Ro no D15139/23

केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

केंद्रीय कैबिनेट में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के आधिकारिक नाम को बदलकर ‘बांग्ला’ करने का कई बार अनुरोध किया, लेकिन उस पर अब तक विचार नहीं किया गया.

माकपा-भाजपा गठबंधन ने की केरल की मदद – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा और भाजपा के बीच गठबंधन ने केरल को नया नाम दिलाने में मदद की. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने केरल को नया नाम ‘केरलम’ मिलने पर केरल की जनता को बधाई दी.

पश्चिम बंगाल ने राज्य का नाम बांग्ला करने का किया है आग्रह

ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा- संबंधित राज्य सरकारों से ऐसे प्रस्तावों को समर्थन मिलने के बाद कई राज्यों के नाम बदल दिये जाते हैं. हालांकि, पश्चिम बंगाल के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. पश्चिम बंगाल सरकार ने कई बार केंद्र से राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने का आग्रह किया है, और विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया है.

  • Related Posts

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. कांग्रेस की राज्य इकाई ने फैसला किया है कि वह कुछ शर्तों के साथ अभिनेता से नेता बने विजय…

    Read more

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    Mamata Banerjee Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने केवल सत्ता नहीं बदली है, बल्कि उस राजनीतिक ढांचे को ही झकझोर दिया है, जिसे ममता बनर्जी ने…

    Read more

    NATIONAL

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ