Ro no D15139/23

जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

Droupadi Murmu Jamshedpur Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (26 फरवरी) को जमशेदपुर आयेंगी. करीब दो माह के भीतर उनका दूसरी बार जमशेदपुर में आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति बनने के बाद इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को पहली बार द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर आयी थीं. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए शहर सज-धज कर तैयार है. वे दोपहर 12 बजे भारतीय वायुसेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

12.20 बजे कदमा पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति दोपहर 12:20 बजे कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां करीब 2 घंटा 10 मिनट रहेंगी. दोपहर 2:30 बजे कदमा से बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के लिए प्रस्थान करेंगी. सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव, राणा प्रताप चौक साकची, सीतारामडेरा बस टर्मिनल गोलचक्कर, भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट और एग्रिको गोलचक्कर होते हुए सीधे बारीडीह मणिपाल मेडिकल कॉलेज कैंपस दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी. राष्ट्रपति 30 मिनट मेडिकल कॉलेज में रहेंगी. इस दौरान छात्र-छात्राओं से मिलेंगी और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी. दोपहर 3:20 बजे एमटीएमसी से सोनारी हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगी. दोपहर 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरेंगी.

जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में कई लोग होंगे शामिल

कदमा के जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन उपस्थित होंगे. राष्ट्रपति भोग भी ग्रहण करेगी, जो पुरी से आये पुरोहितों और खानसामा द्वारा तैयार किया जा रहा है. यहां आम लोगों के लिए भी प्रसाद की व्यवस्था होगी.

राष्ट्रपति के नाम पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी, जिसमें सीमित अतिथि होंगे. वह कॉलेज के छात्र-छात्राओं से चार मिनट बात करेंगी. दो छात्र उनसे सवाल भी पूछेंगे. वहां स्पोर्ट्स सेंटर और फूड कोर्ट बनने वाला है, जिसकी अधिकारिक जानकारी राष्ट्रपति को दी जायेगी. यह सेंटर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर होगा. वह पौधरोपण भी करेंगी.

रांची होते हुए जमशेदपुर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को नागपुर से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगी. वहां से वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट जायेंगी. राष्ट्रपति जमशेदपुर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी और 12:10 बजे कदमा मरीन ड्राइव जायेंगी. यहां 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 फीट ऊंचे जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगी और लोगों को संबोधित करेंगी.

मणिपाल कॉलेज में छात्रों को करेंगी संबोधित

दोपहर लगभग ढाई बजे राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेंगी. वहां विद्यार्थियों से मिलेंगी और पौधरोपण करेंगी. राष्ट्रपति जमशेदपुर में लगभग तीन घंटे 50 मिनट तक रहने के बाद अपराह्न 3:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से 3:50 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और फिर दिल्ली रवाना होंगी. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद जोबा मांझी, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक सरयू राय और पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!