Ro no D15139/23

होली पर्व त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने कलेक्टर ने की अपील

धमतरी 2 मार्च 2024 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने रंगों का पर्व होली सहित विभिन्न त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाने की अपील की। उन्होंने ज़िले के आमजन द्वारा अन्य त्योहारों में बरती गई सावधानी एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि ‘होली-धुलंडी सहित आगामी सभी बड़े ही उत्साह ,ख़ुशी और शांति से मनाये। उन्होंने भीड़-भाड़ से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा न हो। रंगों के इस पर्व में किसी पर न तो बलपूर्वक रंग लगाएं, न ही रंग के नाम पर ग्रीस, पेंट आदि का इस्तेमाल करें। रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं।उन्होंने ज़िले वासियों को होली की शुभकामना दी।*
*वही पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने भी अपील की कि दुपहिया वाहनों तीन सवारी ना चले, और प्रेशर हार्न वाली गाड़ियों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि व मापदंड के प्रतिकूल ध्वनि-विस्तारक यंत्र डीजे बजाए जाने पर भी पूर्ववत प्रतिबंध जारी रहेगा। होलिका दहन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी तथा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।उन्होंने भी ज़िले के निवासियों को रंगो के पर्व होली की बधाई और शुभकामना दी। *
कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस बार हर्बल गुलाल के रंगों से अपने परिवार के साथ होली का पर्व मनाने का आग्रह किया। सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्व-सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे।
कलेक्टर ने जारी संदेश में कहा कि पड़ौस के ज़िलों सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्व-सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे।यह हर्बल गुलाल स्थानीय बाज़ार में वाजिब दाम पर मिल जाएगा।

  • Related Posts

    स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय

      103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का होगा निर्माण रायपुर, 06 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

    Read more

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

      सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश रायपुर. 6 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन केन्द्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’