Ro no D15139/23

बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कंज्यूमर अपने जिले से संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होगा.

ये सभी डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

  1. पहचान प्रमाण पत्र ( जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट )
  2. पता प्रमाण पत्र ( बिजली बिल, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद )
  3. ओनरशिप प्रूफ ( प्रॉपर्टी के पेपर्स, सोसायटी अलॉटमेंट लेटर या शेयर सर्टिफिकेट)
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. किराए पर रहने वाले लोगों के लिए मकान मालिक की एनओसी (NOC) और रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होगी.

डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया

वेबसाइट पर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसे वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद एक यूनिक बीपी (बिजनेस पार्टनर) नंबर मिलेगा. यह नंबर आगे की सभी सेवाओं और बिलिंग के लिए जरूरी होगा. इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शन के लिए सुरक्षा जमा राशि के रूप में उपभोक्ताओं को 4500 रुपए एक बार में ही जमा करना होगा.

ये सभी कंपनियां दे रहीं पीएनजी कनेक्शन

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि बिहार में कौन-कौन सी कंपनियां पीएनजी कनेक्शन देगी, इसका फैसला पहले ही कर लिया गया था. पटना में गेल, बांका में एचपीसीएल, बेगूसराय में थिक गैस, गयाजी और नालंदा में आईओएजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल जिलों में बीपीसीएल और राज्य के बाकी जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी के की ओर से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं.

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल