Ro no D15139/23

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर  रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सड़क, पुल-पुलिया निर्माण एवं मजबूतीकरण कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत सभी कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने विशेष रूप से उन कार्यों पर नाराजगी जताई जो निर्धारित समय से पीछे चल रहे हैं। कलेक्टर ने विलंबित कार्यों के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर  व्यास ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से सीधे आम जनता प्रभावित होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति दोनों सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    नुक़सान उठाने से न झिझके वही राष्ट्रवादी ,प्रखर श्रीवास्तव

      -0  प्रकाश बजाज व साथियों के संग चर्चा में बोले प्रखर श्रीवास्तव – ⁠बेस्ट सेलर हेराम पुस्तक के लेखक हैं प्रखर रायपुर प्रखर ढंग से बात कहने के अपने…

    Read more

    जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री श्री साय *मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात* *बस्तर से सरगुजा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC