Ro no D15139/23

बस्तर जनता को समर्पित की गईं 15 अत्याधुनिक एम्बुलेंस महापौर श्री संजय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15 नई एम्बुलेंस सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण सौगात के साथ अब जिले के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है, जिससे विशेष रूप से आकस्मिक दुर्घटनाओं और प्रसव के मामलों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना संभव हो सकेगा।

बुधवार 01 अप्रैल को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे ने इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी से पहले महापौर ने एम्बुलेंस में मौजूद आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों का निरीक्षण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को बस्तर की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये एम्बुलेंस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री लक्ष्मण झा, श्री निर्मल पाणिग्राही और श्री संजय विश्वकर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी और डॉ. नीरज ओझा सहित महारानी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात से बस्तर के चिकित्सा तंत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो संकट के समय आम जनमानस के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम जारी

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में सत्र 2025-26 के कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा…

    Read more

    जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता

    *- अब तक 9078 आवेदन, 2033 घरों में सौर प्रणाली की स्थापना पूर्ण* *- 1443 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान* *- जागरूकता बढ़ाने लगातार सूर्य सभाएँ आयोजित* राजनांदगांव 01 अप्रैल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…