Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

*सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी*

रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर आज उनको बधाई देने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया। सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।
इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन द्वारा रखे गए भंडारा में अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
मंत्री देवांगन के स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ का हुजूम, उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन टीपी नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां उनके अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री देवांगन का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सरल सहजता के धनी मंत्री श्री देवांगन आज आम जन मानस के साथ साथ नगर और जिले के कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। कोई भी कार्यकर्ता अपनी किसी भी परेशानी के लिए मंत्री श्री देवांगन से सुलभता के साथ मिल सकता है। कोरबा के विकास को तेजी से जमीन पर उतारकर आज हर वर्ग और हर क्षेत्र के चहेते बन गए हैं।
इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामाला के साथ मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया गया।
*जमनीपाली, बालको में भी भव्य स्वागत*

मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर जमनीपाली और बालको में भी सामाजिक, धार्मिक और मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। एनटीपीसी गेट के सामने हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला से स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कौशल देवांगन, श्री किशोर साहू, श्री अंजय अग्रवाल, श्री संजय कुर्मावंशी, श्री परविंदर सिंह सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सभी समाज के प्रमुख जनों ने भेंट कर दी शुभकामनाएं
मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शहर के सभी समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न सामाजिक संग़ठनों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए दिया। सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रमुख जन,सियान सदन के पदाधिकारीगण,मथुरा माली मरार पटेल समाज के प्रमुख जन, सर्व यादव समाज के प्रमुख जन, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस के पदाधिकारी, पूर्वांचल विकास समिति के आरएन पांडेय, सहित अन्य समाज एवं संघ के प्रमुखजनों ने मंत्री श्री देवांगन को निवास में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्रीमती मीना लहरे, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री मुकुंद कंवर, श्री उपेंद्र पटेल, श्रीमती धनश्री साहू, श्री भुवनेश्वर तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, श्री अनिल यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री राजेश लहरे, मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री मनोज लहरे, श्री मनीष मिश्रा, श्री योगेश मिश्रा, श्री डीलेन्द्र यादव, श्री राधे यादव, श्री तुलसी ठाकुर, श्री ईश्वर साहू, श्री नारायण राजपूत, श्री नारायण ठाकुर सहित अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता – संजीव शुक्ला

    रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब