Ro no D15139/23

स्वामित्व योजना: धमतरी के 5 ग्रामों में अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन, ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति का वैध अधिकार

 

धमतरी, 13 अप्रैल 2026/ केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत धमतरी जिले में ग्रामीण आबादी भूमि के स्वामित्व निर्धारण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से किए जा रहे कार्य के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 5 राजस्व ग्रामों में अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। इसमें भाखरा, बेलरगांव, धमतरी, कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड के चयनित ग्रामों की कुल 10 शीटों के मसौदा मानचित्र (Map-2) तथा संपत्ति धारकों का विस्तृत विवरण तैयार कर संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया गया है। यह प्रक्रिया ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट, प्रमाणिक एवं कानूनी अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-7 के तहत विधिवत किया जाए तथा ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर अधिक से अधिक हितग्राहियों तक सूचना पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि Map-1 में चिन्हित विसंगतियों का Map-2 से सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए तथा हल्का पटवारी द्वारा तैयार संपत्ति विवरण और सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त आंकड़ों का आपसी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। Map-2 में भू-खण्ड सीमाओं को पीले, भवनों को लाल, मार्गों को नीले एवं शासकीय भूमि को हरे रंग से प्रदर्शित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को अपने भू-अधिकार को समझने में आसानी होगी।

प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस की अवधि तक संबंधित हितग्राही अपने दावे एवं आपत्तियां प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। तहसीलदार द्वारा ई-कोर्ट के माध्यम से इन प्रकरणों का पंजीयन एवं निराकरण किया जाएगा। सभी दावों के निराकरण उपरांत संशोधित Map-3 को अंतिम प्रकाशन हेतु कार्यान्वयन एजेंसी को भेजा जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो अंतिम अधिकार अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

तहसीलदारों को अंतिम अभिलेख तैयार करते समय न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सूची परिशिष्ट-9 में संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तहसीलवार प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति पूर्व में ही की जा चुकी है, जो उद्घोषणा, सूचना तामिली की अभिस्वीकृति पंजी का संधारण तथा ई-कोर्ट में लंबित प्रकरणों का संकलन सुनिश्चित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का विधिवत अभिलेखीकरण होने से न केवल भूमि विवादों में कमी आएगी, बल्कि बैंक ऋण, संपत्ति हस्तांतरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में भी ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली को बढ़ावा देने तथा सुशासन की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा अपने भविष्य और देश का भविष्य सुरक्षित करें : महापौर जगदीश रामू रोहरा

    एससीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का समापन   धमतरी, 2 सितंबर 2026। नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश…

    Read more

    निरंजन भाटा’ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय लीलाराम साहू के योगदान का सम्मान

      पारंपरिक बैंगन किस्म के संरक्षण एवं PPV&FRA पंजीयन के लिए धमतरी, 02 सितम्बर 2026। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम घुमा, दर्रा निवासी स्वर्गीय श्री लीलाराम साहू द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार