Ro no D15139/23

Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

Iran US Tension : जे डी वेंस ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता (पीस टॉक) में अच्छी प्रगति हुई है. अब बातचीत को आगे बढ़ाने और युद्ध खत्म करने के लिए अगला कदम तेहरान को उठाना होगा. अमेरिका और ईरान वीकेंड में इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली लंबी शांति वार्ता के बाद किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. अमेरिका का कहना था कि तेहरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन (Nuclear Fuel Enrichment) रोकने संबंधी शर्त को मानने से इनकार कर दिया.

वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज’ से बातचीत में कहा कि हालात खराब नहीं हुए, बल्कि सही दिशा में बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई और सामने वाला पक्ष भी आगे बढ़ा. इससे कुछ पॉजेटिव साइन मिले. हालांकि, अभी उतनी प्रगति नहीं हुई है जितनी उम्मीद थी, इसलिए बातचीत को और आगे ले जाने की जरूरत है.

ईरान के न्यूक्लियर एम्बिशन पर क्या बोले वेंस?

वेंस ने जोर देकर कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर एम्बिशन को लेकर अमेरिका की बात मान लेता है तो दोनों देशों के बीच बहुत अच्छा समझौता हो सकता है. वेंस ने कहा कि क्या हमारी आगे और बातचीत होगी, क्या हम किसी समझौते तक पहुंचेंगे? मुझे लगता है कि गेंद अब ईरान के पाले में है.

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता इसलिए खत्म हो गई क्योंकि ईरानी डेलिगेशन किसी समझौते पर अंतिम मुहर नहीं लगा सका. उन्होंने कहा कि इस बातचीत से यह समझ आया कि तेहरान में असली फैसले कौन लेता है? वहां मौजूद टीम के पास समझौता करने का पूरा अधिकार नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्हें तेहरान लौटना पड़ा ताकि या तो सर्वोच्च नेता से या किसी और से उन शर्तों पर मंजूरी ली जा सके जो हमने तय की थीं.

ईरान और अमेरिका की ओर से कौन आए बातचीत करने?

वेंस ने इस बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया, जिसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर शामिल थे. वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस बातचीत का हिस्सा बने.

  • Related Posts

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

      नवा रायपुर, दिनांक 19 जून, 2026-छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज विधान सभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-सी 01 में माननीय सभापति श्री अजय चन्द्राकर के सभापतित्व…

    Read more

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इजराइली नेताओं के लगातार हमलों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का रिएक्शन सामने आया है. वेंस ने कहा कि रीजनल सिक्योरिटी चैलेंज का सॉल्यूशन सिर्फ…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति